श्री व्ही.के.सिंह ने खेल संचालक का पद भार ग्रहण किया* *विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की*

*श्री व्ही.के.सिंह ने खेल संचालक का पद भार ग्रहण किया*


*विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की*


भोपाल: 6 मार्च, 2020


 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री व्ही.के. सिंह ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण का पद भार गृहण कर लिया।  संयुक्त संचालक एवं प्रभारी संचालक डॉ विनोद प्रधान ने श्री व्ही के सिंह को खेल संचालक का कार्य भार सौंपा। 


नवागत खेल संचालक श्री व्ही के सिंह के खेल और युवा कल्याण संचालनालय पहुंचने पर संयुक्त संचालक डॉ विनोद प्रधान एवं श्री बी एस यादव सहित अन्य अधिकारियों ने  पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। 
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत खेल संचालक श्री व्ही के सिंह ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और खेल  गति विधियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। 


 उल्लेखनीय है कि श्री व्ही के सिंह वर्ष 2014 में भी संचालक खेल और युवा कल्याण के पद पर कार्य कर चुके हैं। 


राज्य शासन द्वारा 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री व्ही.के. सिंह को संचालक खेल और युवा कल्याण के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके पूर्व वे डीजीपी मध्य प्रदेश रहे हैं। श्री व्हीके सिंह डीजी जेल, डीजी होमगार्ड, चेयरमैन म प्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन,  एडीजी एसएएफ, एडीजी योजना प्रबंध, एडीजी अजाक, आईजी  सीआईडी, आईजी जबलपुर आदि महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। capacitynewspaper@gmail.com 


Popular posts
<no title>*ब्रेकिंग* भोपाल कलेक्टर का आदेश। केंद्र द्वारा दी गयी राहत का भोपाल में नहीं होगा असर। केंद्र ने दी है दुकानें खोलने की छूट। राज्यों को दिए हैं दुकान खोलने के मामले में फैसला लेने का अधिकार। भोपाल कलेक्टर ने आज आदेश जारी करके कहा कि 3 मई तक कोई छूट नहीं रहेगी। 3 मई के बाद समीक्षा करके आगे का फैसला लिया जाएगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश के तबलीगी जमात के जिम्मेदारों ने कराई COVID-19 की जांच जांच के लिए स्वयं पहुंचे जेपी अस्पताल जांच कराने पहुंचे जिम्मेदारों की रिपोर्ट आई नेगेटिव जमात के मध्यप्रदेश के जिम्मेदार खुसरो मोहम्मद खान साहब, इक़बाल हफीज़ साहब ने की आवाम से अपील जांच कराने और प्रशासन का सहयोग करने की कही बात आवाम से कहा- एहतियात बरतें जो लोग दिल्ली या बाहर गए हैं वो तुरंत ही प्रशासन को दें इत्तेला और कराएं जांच
मध्यप्रदेश युवक कॉंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सैय्यद सऊद हसन द्वारा जारी किया गया Facebook Post काफ़ी चर्चा का विषय बन गया है। इस में उन्होंने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का लापता होने की बात कही है। इंगलैंड की De. Montfort University Students Union (डि. मॉंट्फ़ोर्ट यूनिवर्सिटी छात्र संघ) के उपाध्यक्ष (वाइस प्रेज़िडेंट) रह चुके इस युवा नेता ने बताया कि भोपाल सांसद लगातार ग़ायब हैं और इस कोरोना महामारी की मार झेल रहे भोपाल जिसने उन्हें सांसद बनाया उस शहर की उन्हें कोई चिंता नहीं। जहाँ एक तरफ़ कमल नाथ एवं दिग्विजय सिंह लगातार मध्यप्रदेश की जनता के भलाई का काम कर रहे हैं वही दूसरी तरफ़ प्रज्ञा ठाकुर जैसी नेता का कोई अता पता नहीं है। अंत में सैय्यद सऊद हसन ने कहा भोपाल की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ़ नहीं करेगी और सही समय आने पर सबक़ सिखाएगी
Image
एल बी एस हॉस्पिटल पर इलाज न करने का आरोप 
कुदरत का कहर भी जरूरी था साहब हर कोई खुद को खुदा समझ रहा था। जो कहते थे,मरने तक की फुरसत नहीं है वो आज मरने के डर से फुरसत में बेठे हैं। माटी का संसार है खेल सके तो खेल। बाजी रब के हाथ है पूरा साईंस फेल ।। मशरूफ थे सारे अपनी जिंदगी की उलझनों में,जरा सी जमीन क्या खिसकी सबको ईश्वर याद आ गया ।। ऐसा भी आएगा वक्त पता नहीं था, इंसान डरेगा इंसान से ही पता नहीं था