Breaking News
कांग्रेस ने गंवाया एक और मौका : प्रिया दत्त...
*मुंबई :* कांग्रेस की नेता प्रिया दत ने आरोप लगाया है कि पार्टी के ढीलेपन के चलते महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में सफल रही है।
कांग्रेस की नेता प्रिया दत ने आरोप लगाया है कि पार्टी के ढीलेपन के चलते महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में सफल रही है।
प्रिया दत्त ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में जो भी राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है भारतीय जनता पार्टी ने उसका पूरा फायदा उठाया है। भाजपा इसी तरह के मौके की तलाश में थी और उसने सही मौका देखकर फायदा उठाया है और सरकार बनायी है।
उन्होंने कहा “महाराष्ट्र में जो भी राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है उसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। भाजपा इसी मौके की तलाश में थी। कांग्रेस ने समय पर और तेजी से सरकार के गठन का प्रयास नहीं किया और इसी वजह से भाजपा ने सरकार बना ली। पार्टी ने एक और मौका खो दिया।”
गौरतलब है कि कांग्रेस इससे पहले गोवा और मणिपुर में भी सबसे बडा दल होने के बावजूद तत्काल कदम नहीं उठाने के चलते सरकार बनाने में विफल हो गयी थी और भाजपा ने वहां छोटे दलों को साथ लेकर सरकार का गठन कर दिया था।
Capacity News