*अब मोबाइल से आवेदन करके बनवाएं पासपोर्ट, नहीं पड़ेगी एजेंट की जरूरत...!!*
*भोपाल। दूसरे देश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। यह एक प्रकार का कानूनी दस्तावेज है, जो कि भारत की सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इसका उपयोग विदेश में यात्रा करने के लिए किया जाता है। जिस देश में व्यक्ति निवास करता है, उसी देश के द्वारा उसका पासपोर्ट बनाया जाता है। यह इंडियन पासपोर्ट (Indian Passport) विदेश यात्रा के समय व्यक्ति की पहचान और उसकी नागिरकता को बताता है।*
वैसे तो पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को खूब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार तो लोग कई-कई दिन तक परेशान होते हैं। कई लोग चक्कर लगाने से बचने के लिए एजेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कई बार उनका काम नहीं हो पाता है। हम आपको आज मोबाइन से आवेदन करके पासपोर्ट कैसे बनवा सकते हैं, इसके स्टेप्स बताएंगे। जानिए क्या हैं स्टेप्स......
*पहले जानिए पासपोर्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स*
-ड्राइविंग लाइसेंस
-आधार कार्ड
-पैन कार्ड
-वोटर आईडी
-जन्म प्रमाण पत्र
*ऐसे करें अप्लाई*
1- पासपोर्ट के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको सरकार की पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://portal1.passportindia.gov.in/ पर जाना होगा। साइट पर जाने के बाद आपको बायीं ओर New User Registration के ऑप्शन क्लिक करना होगा।
2- इसके बाद आपको अपना नाम और जन्म तारीख जैसी कुछ जानकारियां भरनी होंगी। साथ ही आपको नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस को सिलेक्ट करना होगा।
3- अब आपको आपको लॉग इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड बनाने होंगे।
4- इसके बाद आपकी ई-मेल आइडी पर कन्फर्म करने के लिए एक मेल आयेगा। अब आपको इस पर क्लिक कर एक्टिवेट करना पड़ेगा।
5- इतने पूरे प्रोसेस को करने के बाद में करीब एक महीने के अंदर आपके डाक पते पर आपका पासपोर्ट डाक के जरिए पहुंच जाएगा।
6- आप चाहें तो घर पर पहुंचने से पहले आप अपने पासपोर्ट का ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।
🙏🌹🙏